नीमच। यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह को लेकर लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज नीमच के लायंस पार्क चौराहा पर स्कूली बच्चों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिए। इस दौरान आम नागरिकों से फुटपाथ पर और दाएं बाएं देख कर चलने की अपील की गई। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने की समझाइश दी गई। जान है तो जहान है इस थीम पर ट्रैफिक नियमों की पालना का संदेश दिया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी उर्मिला चौहान, सोनू बडगूजर, धर्मेंद्र गौड़, यातायात विभाग का अमला ओर स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।