मनासा। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला नीमच इकाई के द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का आज सुबह जिले के तीनों विधायकों के हाथों विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू द्वारा कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पूरण शर्मा, रामगोपाल खिंचावत, संजय फरक्या, लाला पराशर, भारती बैरागी, दिनेश बैरागी आदि उपस्थित थे।
जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने जावद में कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश भट्ट, अशोक शर्मा, नंदकिशोर टेलर, पंकज सवालिया, शरद पांडाला, समरथ जाटव, दिलीप पलोड, दिनेश धाकड़, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे। वहीं नीमच में विधायक दिलीप सिंह परिहार के हाथों कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर चंचल कुमार शर्मा, पवन जैन, पंकज गुर्जर, नरेंद्र सेन, आशीष गेहलोद, बाबूलाल मेघवाल आदि उपस्थित थे। कैलेंडर शीघ्र ही जेएसके संकुल के माध्यम से आपके पास पहुंचेंगे।