सनावद। नगर में महा चतुर्थी का पर्व पारंपरिक हर्ष एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इंदौर रोड स्थित विश्व के अद्वितीय एवं अद्भुत श्री उच्छिष्ट महागणपति मंदिर में भी भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली। यह मंदिर माह् मेब सिर्फ चतुर्थी के दिन पर ही खुलता है प्रातः काल मंदिर के पट खुलते हि भक्तों ने भगवान उच्छिष्ट महागणपति के पावन दर्शन किये। प्रातः काल भगवान महागणपति जी का पूजन अभिषेक के साथ आकर्षक श्रंगार किया गया। मंदिर के आचार्य संदीप बर्वे ने बताया कि आज की चतुर्थी का बहुत महत्व है आज के दिन भगवान गजानंद जी को तिल अर्पण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वही महाकुम्भ हमारी संस्कृति की प्राचीन धरोवर है जो की सनातन धर्म के पहचान है सभी को कुंभ मे शामिल होना चाहिये।
गौरतलब है की इस मंदिर मे भगवान के दर्शन गुड लड्डू अथवा पान खाते हुए ही किये जाते है।