BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2025, 3:01 pm
KHABAR : रात को आने वाली फ्लाइट सुबह तक नहीं पहुंची, कोलकाता से इंदौर के लिए रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में यात्रियों की फजीहत, जमकर किया हंगामा, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर कोलकाता से आने और जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल कल रात को आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की कोलकाता फ्लाइट देरी होने के चलते कोहरे का शिकार हो गई और उसे अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया था। हालांकि जब बाद में मौसम ठीक हुआ तो कंपनी के पास पायलट की व्यवस्था नहीं हो पाई। इससे परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। उधर, विमान के न आने पर इंदौर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट को भी निरस्त कर दिया गया।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे कोलकाता से टेक ऑफ कर 8रू40 पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को इंदौर पहुंचना था। लेकिन कोलकाता से फ्लाइट रात 10 बजे टेक ऑफ हुई। 12: 30 पर विमान इंदौर जरूर पहुंचा। लेकिन कोहरे के कारण इंदौर में उसकी लैंडिंग नहीं हो सकी। शहर के 2 चक्कर लगा कर फ्लाइट रात 3 बजे अहमदाबाद में लैंड हुई। इस दौरान कुछ यात्रियों को होटल में और कुछ को एयरपोर्ट के लाउंज में रुकवाया गया। इस दौरान परेशान यात्रियों ने अहमदाबाद एयरपोर्ट में जमकर हंगामा किया। 


शुक्रवार सुबह 10: 30 बजे फ्लाइट के रवाना होने की बात कही गई थी। लेकिन डेढ़ बजे तक फ्लाइट अहमदाबाद से टेक ऑफ नहीं हुई है। ऐसे में यात्री काफी परेशान हो रहे है। फ्लाइट में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी, जिन्हें दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE