मंदसौर। हर गरीब का सपना होता है कि, उसका खुद का पक्का मकान हो और उस सपने को साकार करने का काम किया है सरकार ने। मंदसौर जिले की रहने वाली कलाबाई पीएम आवास प्राप्त करके बहुत खुश हैं। कलाबाई कहती है कि एक समय था जब हमारे पास मकान नहीं था। बारिश के समय में घर के अंदर पानी टपकता था। रात भर अच्छे से सो नहीं पाते थे, लेकिन सरकार ने हम जैसे गरीबों की सुनी और हमको प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया। आवास के साथ-साथ हमको मकान का मालिकाना हक भी दिया और अब सरकार हमको मकान का पट्टा भी दे रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे एक पिता अपने बेटे के लिए जो फर्ज अदा करता है वह फर्ज सरकार अदा कर रही हैं। पट्टे से हम मकान के मालिक बन गए हैं। अब मकान पर हम लोन भी ले सकते हैं। पट्टा प्राप्त करना बहुत कठिन काम था, लेकिन सरकार ने पट्टा देकर कठिन काम को बहुत सरल कर दिया। सरकार ने हमको और भी बहुत सारी योजना का लाभ दिया है। जिससे हम गरीबों को मदद मिल रही हैं। ऐसी सरकार को हम बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।