BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2025, 5:21 pm
KHABAR : पुलिस महानिदेशक भोपाल ने किया मंदसौर की खाकी को सम्माानित, लाखों रूपये की ठगी करने वाले आरोपियों की सफलतापूर्वक गिरफ्तारी पर दिया प्रशंसा पत्र, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस महानिदेशक भोपाल द्वारा विगत दिवस मंदसौर निवासी व्यापारी सूरज गुप्ता के साथ टाटा कंपनी की जुडियो आउटलेट फ्रेंचाइजी दिलवाने के नाम पर हुई 38,67,710/- रूपये की ठगी के आरोपियों की सफलतापूर्वक गिरफ्तारी करने पर मंदसौर पुलिस टीम को 50 हजार रुपए के इनाम से पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह को भी प्रशंसा पत्र प्रदाय किया गया। 

मंदसौर पुलिस द्वारा विगत दिवस दिनांक 22.12.2024 को फरियादी सूरज गुप्ता निवासी मंदसौर द्वारा टाटा कंपनी की जुडियो आउटलेट फ्रेंचाइजी दिलवाने के नाम पर अज्ञात सायबर ठगों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से फरियादी से कुल 38,67,710/- रूपये की राशि धोखे से वसूल कर ली गई थी। उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 589/24, धारा 318(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, जिसमें अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर, अन्य राज्य बिहार एवं पश्चिम बंगाल अज्ञात सायबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना की गई। उक्त टीम द्वारा विशेष प्रयास कर अज्ञात आरोपियों की पतारसी की, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 23,31.400/- रूपये, 11 मोबाइल फोन, 38 मोबाइल सिम कार्ड, 30 एटीएम कार्ड तथा 14 बैंक पासबुक आरोपियों से जप्त की गई थी। जिसमें पुलिस महानिदेशक भोपाल द्वारा मंदसौर पुलिस की टीम को पुरस्कृत किया गया, जिनमें मंदसौर पुलिस टीम के निम्न अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

पुरस्कृत किए गए अधिकारी/कर्मचारी के नाम एवं पदस्थापना
कार्य० निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली जिला मंदसौर, उ.नि अभिषेक बौरासी जिला मंदसौर, उ.नि विनय बुंदेला जिला मंदसौर, उ.नि. मूलचंद धाकड़ जिला मंदसौर, कार्य० उ.नि. संजय प्रताप सिंह जिला मंदसौर, कार्य० प्रआर. 639 आशीष बैरागी जिला मंदसौर, कार्य० प्रआर 173 हरीश यादव जिला मंदसौर, कार्य० प्रआर 116 रमीज राजा जिला मंदसौर, आरक्षक 467 मनीष बघेल जिला मंदसौर, आरक्षक 765 गौरव सिकरवार जिला मंदसौर, आरक्षक 463 हरीश राठौर जिला मंदसौर, आरक्षक 181 दीपक मीणा जिला मंदसौर, म०आर० 638 शानु राठौर जिला मंदसौर।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE