भोपाल। मध्यप्रदेश में संविधान को लेकर सियासत जारी है। इसी कड़ी में संविधान को लेकर बीजेपी-कांग्रेस अपने-अपने कार्यक्रमों को लेकर आमने-सामने है। बीजेपी के कार्यक्रमों पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि- बीजेपी के संविधान पर आधारित कार्यक्रम जनआक्रोश का रिएक्शन है। जनआक्रोश में रिएक्शन हुआ तो बीजेपी कार्यक्रम कर रही है। कहा इस बहाने कम से कम संविधान का सम्मान बढ़ा है।
कांग्रेस के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि- सिर्फ बीजेपी ने ही संविधान का पालन किया है। बाबा साहेब अंबेडकर को बीजेपी सरकार ने भारतरत्न दिया है। कांग्रेस संविधान और बाबा साहेब अंबेडकर विरोधी है। कांग्रेसी आए दिन अंबेडकर जी का विरोध और अपमान कर रही है।