नीमच। पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल ने आज शाम कंट्रोल रूम पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ समस्त अधिकारियों कर्मिचारियों की बैठक ली। जिसमे सभी को बेहतर कार्य ओर जल्द से जल्द पुराने प्रकरणों का निराकरण करने के आवश्यक निर्देश दिए, साथ ही पुलिस कप्तान ने कहा कि जो फरियादी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होते हैं उनकी शिकायत का निराकरण 7 दिन में होना अनिवार्य है।
निरीक्षण-
इसी के साथ ही पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल ने कंट्रोल रूम परिसर में बने नवनिर्मित पुलिस क्वार्टर का अवलोकन किया वही एसएएफ के बेरक, 24 बटालियन कंपनी ऑफिस व मेस का निरीक्षण किया और अधूरे पड़े निर्माण को शीघ्र से शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।