नीमच। विद्युत वितरण कंपनी दिनांक 18.01.2025 (शनिवार) को 11 केवी मालखेड़ा रोड़ फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रखेगी। सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 18.01.2025 (शनिवार) को लाईन मेंटेनेंस कार्य होने के कारण 11 केव्ही महू रोड़ फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 10.00 से दोपः 02.00 बजे तक बंद रहेगा।
11 केवी मालखेड़ा फीडर बंद रहने से संपूर्ण मालखेड़ा क्षेत्र, मारू मील, एचटी कनेक्शन मारूतीनंदन, एग्रो, साँवरिया कॉलोनी, आंजना कॉलोनी, एम.पी.ई.बी कॉलोनी, चंबल कॉलोनी आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढाया जा सकता है।