BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2025, 8:19 pm
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया शासकीय कृषि फार्म महागढ़ का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्दश, बोले- कृषि विभाग प्रयास करें कि कृषि फॉर्म लाभ में ही रहे, पढे खबर  

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को मनासा क्षेत्र के महागढ़ में लगभग 100 एकड़ के शासकीय कृषि फार्म का निरीक्षण कर, वहां बोई गई फसलों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कृषि फॉर्म में सरसों, चना की फसल के अलावा उपलब्ध अन्य भूमि पर 6 एकड़ में एक-एक एकड़ में औषधि एवं उद्यानिकी फसलें लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा, कि इस कृषि फार्म में औषधि एवं उद्यानिकी गार्डन भी विकसित करें।

कलेक्टर ने कृषि फॉर्म से होने वाली आय एवं खर्च की जानकारी ली और निर्देश दिए, कि आगामी सीजन से कृषि फार्म लाभ में ही रहे। उत्पादन बढ़ाए, नई फसलें लगाए और अच्छी तरह से खेती करवाकर फॉर्म को लाभकारी बनाएं। 

कलेक्टर ने कृषि फॉर्म में तैयार किया जा रहे, सोयाबीन बीज का अवलोकन भी किया, बीज उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए, कि अच्छी गुणवत्ता के बीज तैयार करें। कलेक्टर ने कृषि फार्म की बाउंड्री पर वायर फेंसिंग करवाने के लिए एस्टीमेट बनवाने एवं कुएं की साफ-सफाई व गहरीकरण के प्रांकलन बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, एसडीएम पवन बारिया, सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीशचंद्र मालवीय, उपसंचालक कृषि भगवानसिंह अर्गल, तहसीलदार बी.के.मकवाना व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE