मनासा। शुक्रवार देर शाम 7 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को मनासा तहसील क्षेत्र के कई गांव का दौरा किया वही जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने आंतरी बुजुर्ग पहुंच मेला आयोजन का निरीक्षण कर जायजा लिया साथ ही आंतरी माताजी के दर्शन किए ।वही ग्राम चपलाना पहुंच प्राचीन कल्पवृक्ष का अवलोकन किया ।वही कलेक्टर ने बड़कुआं पहुंच प्रगतिशील किसान मदनलाल कछावा के खेत पर पहुंच तकनीकी औषधीय फसल का अवलोकन किया ।वही बड़कुआ देवरी खवासा ,ओर बरथून में उपस्वास्थ केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और राजस्व महाअभियान की प्रगति का जायजा लिया ।वही कलेक्टर ने महागढ़ शासकीय कृषि फार्म का निरीक्षण कर 100 एकड़ में बोई गई फसलों का अवलोकन कर खाली पड़ी जमीन पर उद्यानिकी फसल लगाने के निर्देश दिए ।इस दौरान ेकउ तहसीलदार सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।