BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2025, 10:21 am
BIG NEWS : दिग्विजय सिंह ने सीएम डॉ मोहन यादव को लिखा पत्र, फिल्म जंगल सत्याग्रह को टैक्स फ्री किए जाने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने जंगल सत्याग्रह फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की मांग की है। दिग्विजय ने पत्र में फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास कराये जाने की भी मांग की है। यह मूवी आदिवासी समाज पर बनी है। 


दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा कि फिल्म पर आए पूर्ण खर्च को संस्कृति विभाग से अनुदान के रूप में दिया जाए।साथ ही फिल्म में किरदार निभाने वाले प्रतिभाशाली युवाओं का भी सरकार सम्मान करें। बता दें कि 13 जनवरी को मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसरोवर सभागार में फिल्म का विशेष प्रीमियर शो भी दिग्विजय सिंह ने रखा था। यह फिल्म क्रांतिकारी आदिवासी नायकों के जल,जंगल, जमीन के हक के लिए किए गए संघर्ष को प्रदर्शित करती है। 


पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक बने अभिनेता
दरअसल, इस फिल्म की खास वजह यह भी है कि इसमें नेताओं ने भी अभिनेताओं का काम किया है।  कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सुखदेव पांसे ने इस फिल्म में अभिनेता का किरदार निभाया है, जबकि कांग्रेस के एक पूर्व विधायक रहे धरमू सिंह सिरसाम ने भी फिल्म में रोल किया है। दोनों नेता बैतूल जिले से आते हैं।  सुखदेव पांसे मुलताई सीट से विधायक रहे हैं, जबकि धरमू सिंह सिरसाम भैंसदेही से विधायक रहे हैं। जंगल सत्याग्रह फिल्म में बैतूल जिले के आदिवासी क्रांतिकारी गंजन सिंह कोरकू, ठाकुर मोहकम सिंह, रामजी कोरकू, सरदार विष्णु सिंह गोंड और जुगरू गोंड जैसे नेताओं का संघर्ष दिखाया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE