BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2025, 10:30 am
BIG REPORT : रतलाम और मुंबई सेंट्रल रेल मंडल में ब्लॉक, उज्‍जैन-चित्‍तौड़गढ़ मेमू कल रतलाम से आगे नहीं जाएगी, इंदौर मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्‍सप्रेस कैंसिल, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे के रतलाम व मुंबई सेंट्रल मंडल के माहिम एवं बांद्रा स्‍टेशन के बीच रेलवे प्रस्तावित ब्लॉक के चलते कार्य करेगा। इस कारण रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे द्वारा ब्लॉक लेकर माहिम एवं बांद्रा स्‍टेशन के बीच ब्रिज संख्‍या 20 पर नए गर्डर डालने का कार्य किया जाएगा। इस कारण तीन ट्रेनों को कैंसिल किया है। दो ट्रेनों को री-शेड्यूल किया है।


यह रहेगी निरस्त
25 जनवरी को मुंबई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12227 मुंबई सेंट्रल इंदौर दुरंतों एक्‍सप्रेस।
26 जनवरी को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12228 इंदौर मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्‍सप्रेस।
21 जनवरी को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12904 अमृतसर मुंबई सेंट्रल एक्‍सप्रेस अंधेरी रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। अंधेरी से मुंबई सेंट्रल के बीच कैंसिल रहेगी।


यह होगी री-शेड्यूल
25 जनवरी को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12962 इंदौर मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्‍सप्रेस 2 घंटे रीशेड्यूल होगी। इंदौर से 19.40 बजे चलेगी।
25 जनवरी को जयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12956 जयपुर मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 2.30 घंटे रीशेड्यूल होगी। जयपुर से 16.30 बजे चलेगी।
25 जनवरी को नई दिल्‍ली से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12952 नई दिल्‍ली मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्‍सप्रेस 20-25 मिनट रेगुलेट होगी।


रतलाम मंडल में भी ब्लॉक
रतलाम रेल मंडल के नीमच-रतलाम रेल लाइन के बीच डबलिंग (दोहरीकरण) कार्य चल रहा है। कार्य के चलते जावरा यार्ड में किमी 341/17-19 के बीच स्थित वर्तमान ब्रिज संख्‍या 420 को डिस्‍मेंटल कर डबलिंग कार्य के मान से नए प्रिकास्‍टेड स्‍लैब डाले जाएंगे। प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल की तीन ट्रेनें प्रभावित होंगी।

गाड़ी संख्‍या 69231 उज्‍जैन चित्‍तौड़गढ़ मेमू 19 जनवरी को रतलाम स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन रतलाम से चित्‍तौड़गढ़ के बीच कैंसिल रहेगी।
चित्‍तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 69232 चित्‍तौड़गढ़ उज्‍जैन मेमू 19 जनवरी को रतलाम स्‍टेशन से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी। चित्‍तौड़गढ़ से रतलाम के बीच कैंसिल रहेगी।
18 जनवरी को यमुना ब्रिज से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19818 यमुना ब्रिज रतलाम एक्‍सप्रेस 19 जनवरी को ढोढर स्‍टेशन पर 40 मिनट रेगुलेट होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE