नीमच। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा नीमच व्दारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत आमजन को उपचार लाभ प्रदान करने के निर्देश दिये हैं, इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने एक हितग्राही को राशि 6.50 लाख का स्वीकृति आदेश प्रदान किया है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत ग्राम बरखेडा कामलिया जिला नीमच निवासी बेबी मिष्ठी पिता गौरव बैरागी उम्र 4 वर्ष की आरबीएसके टीम व्दारा जांच की गई, तो पाया, कि बच्ची जन्म से सुनती नही हैं। डॉक्टरों ने बताया गया कि बच्चीं यदि सुन नही पायी, तो भविष्य में बोल भी नही पायेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बच्चे को आर.बी.एस.के.जिला प्रबंधक दिनेश मालवीय जिला चिकित्सालय नीमच के माध्यम से इन्दौर मान्यता प्राप्त चिकित्सालय में योजनान्तर्गत निःशुल्क जांच करवाई एवं छः माह तक श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र लगाने उपरांत सुधार नही होने पर बच्ची की मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजनान्तर्गत 6.50 लाख राशि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से स्वीकृत की गई। अब बेबी मिष्ठी का उक्त राशि से इन्दौर स्थित मान्यता प्राप्त निजी चिकित्सालय में सर्जरी एवं उपचार किया जावेगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत 0 से 18 वर्ष के समस्त बच्चों की जन्मजात विकृतियों की सर्जरी मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में निःशुल्क कराई जाती हैं।