मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी शिविर व निक्षय शिविर के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी मुक्त रथ ग्राम सोनी एवं ऐरा में भ्रमण किया गया। स्वास्थ्य विभाग मंदसौर के जगदीश खींची द्वारा टीवी के बारे में जागरूक किया और उन्होंने बताया कि टीवी से कैसे बचा जाए एवं टीवी के क्या लक्षण होते है। चलने में सांस भर आना, लगातार खांसी चलना, भूख नहीं लगाना, वजन कम होना, रात को पसीना आना, रात्रि में बुखार आना यह टीबी के लक्षण हो सकते हैं। ग्राम वासियों से उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा निरू शुल्क एक्सरे किया जा रहा, आप सभी को अपना एक्सरे करावाना जरूरी है। कलेक्टर अदिती गर्ग का लक्ष्य है की कोई भी गांव का व्यक्ति आयुष्मान से वंचित न रहें और 70 वर्ष के सभी ग्राम वासियों को आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाना हैं। निक्षय शिविर में गांव के कई गणमान्य नागरिक और गांव के सरपंच संतोष बाई मेघवाल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमओ डॉ. जितेंद्र पाटीदार, एक्सरे टेक्निशियन महेश सिंगाडिया, डॉ. सीताराम गौड़ और अनिल शर्मा, आशा सहयोगिनी कविता बैरागी, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सभी उपस्थित थे।