देवास। जिला जेल में बन्दियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक नवाचार किये जा रहे हैं। खेल, नृत्य, संगीत, योग, ध्यान के माध्यम से बन्दियों के जीवन मे परिवर्तन आ रहा है। जिला जेल में इन्ही नवाचारों पर केन्द्रित तीन दिवसीय जेल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिला जेल में आयोजित इस अनूठे आयोजन में बन्दियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी कार्यक्रम में पहुचे।जहा उपमुख्यमंत्री देवड़ा के जेल आगमन पर जेल पैरों प्रहरियों के द्वारा सलामी दी गई।
आपको बता दें की जिला जेल देवास में तीन दिवसीय आनंद महोत्सव के तहत हमारी संस्कृति हमारी विरासत की थीम पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तिन दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन कबड्डी व बैडमिंटन प्रतियोगिता का अयोजन,दूसरे दिन व्हालीबाल और खो-खो प्रतियोगिता,जबकि अंतिम दिन कबड्डी के फाइनल मैच के साथ बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।,लोक नृत्य, घूमर नृत्य, गायन, जैसी विधाओं में बन्दियों के हुनर देख उपमुख्यमंत्री भी भाव विभोर हो उठे। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर 11 हजार रुपए का नगद पुरुस्कार देते हुए उन्होंने कहा कि देवास जिला जेल जैसा कार्यक्रम उन्होंने प्रदेश में कही नही देखा हैं। वे यहां चल रहे नवाचारों को पूरे प्रदेश की जेलों में लागू करवाएंगे।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की जेलों में बन्दियों को अपराध मुक्त जीवन अपनाने तथा उनमें सकारात्मक परिवर्तन हेतु प्रतिदिन ध्यान, योग , खेल तथा काउंसिल जैसे कार्य किये जाते हैं।उसी कड़ी में देवास जेल में विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ स्थिति है ऐसी आ जाती है जिसके चलते जेल आना पड़ता है उन्होंने कहा जीवन में क्रोध पर नियंत्रण रखें क्रोध एक क्षण का होता है जिससे जेल आना पड़ता है सभी को क्रोध आता है क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने बंदियों से कहा कि अपने जीवन में जो गलती की है उसका प्रायश्चित करें जब सजा पूरी हो जाए तो वापस जाकर परिवार ओर समाज के साथ मिलकर अच्छे कार्य कर आगे बढ़े।
जिला जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने बताया कि जेल खेल महोत्सव आयोजन का यह चौथा वर्ष है। जिसमें बन्दियों ने उत्साह से भाग लिया। कैदियों के शारिरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए जेल में प्रतिदिन विशेष ध्यान दिया जाता हैं। जिससे उनमें सकारात्मक बदलाव नजर आने लगा है। उक्त कार्यक्रम में विधायक मनोज चौधरी,जिलाध्यक्ष रायसिंह सेधंव, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी पुनीत गैहलोद, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, एवं जिला जेल देवास का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।