मंदसौर। केंद्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद के निर्देशन में जिले भर के विभिन्न थानों द्वारा जनवरी माह में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं।
इसी परिक्षेप्य में पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा पुलिस पेट्रोल पंप से मंदसौर शहर में सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता हेतु विभिन्न रोड सेफ्टी पोस्टर से सजा सड़क सुरक्षा रथ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह, जिला परिवहन अधिकारी वीरेंद्र यादव, प्रभारी थाना यातायात मनोज सोलंकी, प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र राठौर उपस्थित रहे। सड़क सुरक्षा रथ आने वाले दिनों में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता गीतों द्वारा प्रचार प्रसार करेगा।