तराना। प्रतिबंधित चाइना डोर को लेकर सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, इसके बावजूद उज्जैन के तराना में इस खतरनाक डोर को बेचने व खरीदने वालों की कोई कमी नहीं है। चाइना डोर से आए दिन कई हादसें हो रहे हैं जिनमें लोग गम्भीर रूप से घायल हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उज्जैन के तराना ,वार्ड क्रमांक 3 का सामने आया है जहां एक 13 वर्षीय बच्चे का होंठ कट गया। जिसके बाद परिवार ने तुरंत घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा जारी है।
इस घटना में घायल के पिता ने बताया कि उसका बेटा साइकिल पर सवार होकर वार्ड में ही किसी काम से गया था कि अचानक चाइना डोर उसके होंठ से लिपट गई जिससे होंठ, कट गया। होंठ पर बने घाव से खून निकल रहा था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
इस घटना के बाद तराना नगर के समाजसेवी से लेकर सीएम राइज स्कूल के स्टाफ और प्राचार्य दिग्विजय सिंह चौहान अस्पताल पहुंचे और घटना को बहुत ही दुःखद बताया शासन और प्रशासन से मांग की है कि अब मकर संक्रांति का त्योहार जा चुका है पतंगबाजी को पूर्ण रूप से बंद कराया जाए, समाचार लिखे जाने तक घायल छात्र का मिनी ऑपरेशन जारी था।