गुना। पूर्व सांसद और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा- श्जनता का अधिकतर काम एसडीएम, तहसीलदार से पड़ता है। ये अगर संविधान का पालन करें, तो संविधान कभी खतरे में नहीं आएगा।श् उनकी इस पोस्ट को महू में होने वाली कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली से जोड़कर देखा जा रहा है।
बता दें कि, 27 जनवरी को कांग्रेस बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू से जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली निकालने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इसमें शामिल होंगे। इसकी तैयारियों में कांग्रेस जुटी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद कई जिलों में पहुंचकर इसकी तैयारियों के संबंध में बैठक ले रहे हैं।
इसके अलावा जिलों के प्रभारी भी जिलों में पहुंचकर रैली की तैयारियों में लगे हुए हैं। ब्लॉक स्तर तक बैठकें की जा रही हैं। गुरुवार को गुना जिले के प्रभारी मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ने भी राजीव गांधी भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक की थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महू पहुंचने की तैयारी करें।
इसके बाद शनिवार को पूर्व सांसद और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा-
देश की अधिकांश जनता का काम एसडीएम, तहसीलदार, थानेदार के स्तर के अधिकारी से होता है। अगर ये अधिकारी संविधान का पालन करें और मनमानी नहीं करें, तो संविधान को कोई खतरा नहीं है।