BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2025, 12:56 pm
KHABAR : प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी नरहरि की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग  के प्रमुख सचिव पी. नरहरि की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में ईएनसी के.के. संघड़िया, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, सीईओ‍ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

बैठक में प्रमुख सचिव पी. नरहरि ने जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों विस्तार से जानकारी लेकर समीक्षा की। जिस पर प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्य गुणवत्ता पूर्ण हों और जो भी समय सीमा निर्धारित की गई है, उस समयावधि में कार्य पूर्ण हों। जल जीवन मिशन में शत-प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखें तथा उसे मूर्त रूप भी दें। कार्य में कोई भी लापरवाही न बरते।

बैठक में प्रमुख सचिव ने कहा कि जल जीवन मिशन के सुचारू संचालन से ग्रामीणों को अधिक फायदा मिलेगा। जल जीवन मिशन से ग्रामीणों को साफ-स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल मिलेगा। जिससे ग्रामीणों को डायरल इंफेशन होने की संभावना कम हो जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए जल जीवन मिशन का कार्य गुणवत्तापूर्ण हों, अगर किसी गांव में जल जीवन मिशन में कनेक्शन आंकड़ों में 100 प्रतिशत हैं तो यह निश्चित कर लें कि 100 प्रतिशत घरों में नल से जल मिल रहा है। इसकी पुष्टि संबंधित अधिकारी जांच भी कर लें। यदि कही पर समस्या आ रही है तो उस समस्या का निराकरण शीघ्रता शीघ्र करें। उन्होंने कहा कि यदि कही पर पेयजल सप्लाई में कोई समस्या आ रही है, जैसे पाइप फटना, मोटर जलना, लिकेज आदि की समस्या आती है तो तुरंत संज्ञान में लेकर उसका शीघ्र निराकरण करें। प्रमुख सचिव ने कहा कि जल जीवन मिशन का कार्य अब नवीन तकनीकी के माध्यम से किए जा रहे हैं। जहां भी नवीन तकनीकों से कार्य किया जा रहा है, उन कार्यों का निरीक्षण करें जिसमें विशेष तौर पर जनप्रतिनिधियों को सहभागी बनाए।

बैठक में ईएनसी केके संघड़िया कहा कि जिले में जहां रोड का रोस्टोरेशन का कार्य किया जा रहा है, वहां विशेष ध्यान रखें कि रोडों को कटर द्वारा काटे। कटर के माध्यम से रोड सही एवं व्यस्थित तरीके से काटे जाएं जिससे रोड व्यवस्थित कटे।

बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि जिले में जहां भी जल जीवन मिशन का कार्य प्रगतिरत है, उन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। इस कार्य की लगातार भी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। बैठक में अधिकारियों ने जल जीवन मिशन की जानकारी पावर पाइंट प्रेजेनटेशन के माध्यम से दी। बैठक में बताया गया कि पीआईयू के तीन कार्य जिले में स्वीकृत है। जिसमें एक कार्य पूर्ण हो चुका तथा दो कार्य प्रगतिरत है। इस पर प्रमुख सचिव ने इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रमुख सचिव ने नल जल योजनाओं के स्वीकृति की जानकारी, जल जीवन मिशन अंतर्गत (एफएचटीसी) की प्रगति की समीक्षा, एफएचटीसी के लक्ष्यों/ उपलब्धियों की समीक्षा, फंक्शनली एसेसमेंट की समीक्षा, रोड रोस्टोरेशन की समीक्षा, हर घर जल घोषित/प्रमाणीकरण ग्रामों की समीक्षा कर अन्य विभागीय कार्यों पर विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE