जबलपुर। खुद को हॉकी का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बताकर मजे लूटने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सुधीर कुमार प्रसाद ने खुद को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बताकर सर्किट हाउस भी बुक कराया था। लोगों को भोपाल वल्लभ भवन का अधिकारी बताने की भी बात सामने आ रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
दरअसल रात को ब्लैक फिल्म लगी जीप में हूटर बजाते हुए शहर में फर्राटा भर रहा था। गाड़ी में प्रोटोकॉल अधिकारी का लोगो और हूटर लगाए हुए था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रात को चेकिंग के दौरान रोककर की पूछताछ। पूछताछ करने पर आरोपी की असलियत सामने आ गई। पुलिस ने तत्काल कलेक्टर को इसकी जानकारी देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुधीर कुमार प्रसाद भोपाल से जबलपुर आया हुआ था। भोपाल से आने से पहले ही सर्किट हाउस में 2 दिन के लिए कमरा बुक करवाया था। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी कौन और कहां का रहने वाला है। लक्जरी कार किसकी और किसके नाम पर रजिस्टर्ड है। ऐसी संभावना जताई है कि पुलिस पूछताछ में पूरा राज खुलेगा।