देवास। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से प्रत्येक पात्र हितग्राही को निरूशुल्क राशन मिल रहा है। योजना का लाभ मिलने पर हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 अंतर्गत जिले में बीपीएल कार्डधारक के परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से 5 लाख 08 हजार 423 हितग्राहियों को निःशुल्क राशन प्राप्त हो रहा है। इन्हीं हितग्राहियों में देवास के बावड़िया निवासी नीलेश हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से निरूशुल्क राशन प्राप्त हो रहा है।
हितग्राही निलेश ने बताया कि उनके परिवार के 05 सदस्य की पात्रता पर्ची शासकीय उचित मूल्य दुकान बिलावली महांकाल प्राथमिक उपभोक्ता भंडार से जारी हुई है, जिसमें उनके परिवार को निःशुल्क 25 किलो खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। खाद्यान्न के साथ-साथ हितग्राहियों को बेहतर न्यूट्रिशन सुनिश्चित करने फोर्टिफाईड चावल एवं फोर्टिफाईड नमक वितरित किया जा रहा है। निःशुल्क राशन से उनके परिवार के सभी सदस्यों एवं जिले के बीपीएल कार्डधारक के परिवारों को भर पेट अनाज प्राप्त हो रहा है। इसके लिए हितग्राही नीलेश प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनांतर्गत निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त होने पर बहुत खुश हैं तथा वे शासन की महत्ती योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।