BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2025, 1:44 pm
BIG NEWS : केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग का किया गठन, राज्य कर्मचारियों में खुशी की लहर, बड़ा सवाल- क्या केंद्र के समान वेतन देने की परंपरा रहेगी जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्र सरकार के आठवें वेतन आयोग का गठन कर दिया है। आयोग केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की अनुशंसा करेगा। 8वें वेतन आयोग के गठन से मध्यप्रदेश के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। 8 वें वेतन आयोग की अनुशंसा लागू होने के बाद राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों के लिए अनुशंसा लागू कर सकती है। केंद्र सरकार की ओर से हर 10 साल में नया वेतन आयोग लाया जाता है। अभी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का फायदा दिया जा रहा है। अनुमान है कि रुपए ग्रेड-पे के साथ 18000 हजार रुपए सैलरी पाने वाले केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी आठवें वेतन आयोग की अनुशंसा के बाद 34, 560 हो सकती है। कैबिनेट सचिव के स्तर वाले कर्मचारी जिन्हें अधिकतम 2.5 लाख रुपए की बेसिक सैलरी मिलती है, उनकी सैलरी बढ़कर लगभग 4.8 लाख रुपए हो सकती है।


मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनकी सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। कर्मचारी संगठनों को उम्मीद है केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में वेतनवृद्धि के बाद राज्य के कर्मचारियों द्वारा केंद्र के समान वेतन देने की परंपरा रही है, और यह परंपरा जारी रहेगी। इस बार पूरी कोशिश रहेगी कि आठवें वेतन आयोग की अनुशंसाओं को लागू करने का दबाव बनाएंगे।उधर बीजेपी कांग्रेस में भी जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस का कहना है एमपी में आज भी कई निगम मंडल आयोग में पांचवां ,छठवां वेतनमान कई कर्मचारियों को मिलता है। आज तक सातवां वेतनमान उन्हें नहीं मिला है। ऐसे में एमपी सरकार यह विसंगति दूर करे और पूरा लाभ कर्मचारियों को दे। उधर बीजेपी ने कांग्रेस को कर्मचारी विरोधी बताया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE