नीमच। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2 फरवरी 2025 को सामूहिक विवाह सम्मेालन का आयोजन विकासखंड मुख्यालय जावद पर किया जाना प्रस्तावित है।
जनपद जावद के सीईओ आकाश धार्वे ने क्षेत्र के सभी सरपंचों, सचिवों, सहायक सचिवों को निर्देशित किया है, कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायत अंतर्गत निवासरत पात्र कन्याओं का चिन्हांकन कर इस संबंध में अभिभावकों को सामूहिक विवाह योजना व सम्मेलन के बारे में अवगत करवाए तथा पात्र कन्यांओं के आवेदन तैयार करवाकर 28 जनवरी 2025 तक जनपद कार्यालय में शाखा प्रभारी को प्रस्तुत कर आवेदन ऑनलाईन करवाना सुनिश्चित करें। आवेदन के साथ आवश्य क दस्ता्वेज वर-वधू के पासपोर्ट फोटो दो-दो, वर-वधू की आयु सत्यापन हेतु अंकसूची, वधू का मप्र का मूल निवासी प्रमाण-पत्र, वर-वधू की समग्र आईडी, वर-वधू के आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, कल्यामणी, विधवा होने की स्थिति में पूर्व पति का मृत्युर प्रमाण पत्र, परित्य क्तरता महिला होने की स्थिति में कानूनी रूप से तलाक होने का न्यायालयीन आदेश, निर्माण श्रमिक योजना अंतर्गत पंजीकृत होने की स्थिति में श्रमिक कार्ड की प्रति के साथ आवेदन किया जा सकता है।