BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2025, 1:59 pm
KHABAR : नीट पीजी काउंसलिंग में एनआरआई कोटे पर फर्जीवाड़ा, बिना रजिस्ट्रेशन के उम्मीदवारों को किया सीटों का आवंटन, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। नीट पीजी काउंसलिंग में निजी मेडिकल कॉलेजों द्वारा एनआरआई कोटे की सीटों पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि बिना रजिस्ट्रेशन किए ही कई उम्मीदवारों को सीट अलॉट कर दी गई। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों और दलालों की पहचान के लिए एफआईआर दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।


वहीं इसके साथ ही नीट पीजी काउंसलिंग कमेटी ने उन उम्मीदवारों की जांच शुरू कर दी है, जिन्होंने सीट मिलने के बाद एडमिशन नहीं लिया है। इसका मकसद फर्जीवाड़े में शामिल उम्मीदवारों और दलालों की पहचान करना है। सभी 91 सीटों के उम्मीदवार अब जांच के दायरे में आ गए हैं। 


अरुणाचल प्रदेश के डॉक्टर राहुल सिंह की थी मामले की शिकायत
अरुणाचल प्रदेश के डॉक्टर राहुल सिंह ने मामले की शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया नहीं, फिर भी उनके नाम को शामिल किया गया था। शिकायतकर्ता डॉक्टर राहुल ने रैंक खराब होने की वजह से काउंसलिंग में भाग नहीं लिया था। इधर पहले चरण की पीजी काउंसलिंग में एनआरआई कोटे से सीट हासिल करने वाले डॉक्टर मानसिंह से काउंसलिंग कमिटी ने रजिस्ट्रेशन के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। 


शिकायतकर्ता डॉक्टर राहुल सिंह ने बताया कि प्रोफाइल में भर गया मोबाइल नंबर ईमेल आईडी और असली नीट पीजी फॉर्म से अलग है। जांच में सामने आया है कि 6 उम्मीदवारों की मूल निवासी प्रमाण पत्र में एक जैसे सिग्नेचर पाए गए हैं, जो एक बड़े फर्जीवाड़ा को दर्शाते हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE