BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2025, 3:47 pm
BIG NEWS : फेरे से पहले उठी दूल्हे की अर्थी, मंडप में अचानक दुल्हन की गोद में तोड़ा दम, जानिए आखिर कैसे चली गई जान, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। मध्य प्रदेश के सागर में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब फेरे लेने से पहले दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन फौरन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से हर कोई हैरान है।


बेचौनी हुई और दुल्हन की गोद में गिर पड़ा दूल्हा
दरअसल, गोपालगंज में मेडिकल शॉप चलाने वाले परकोटा निवासी हर्षित चौबे का विवाह संबंध सागर के एक परिवार में तय हुआ था। आज शनिवार को सागर के तिली क्षेत्र स्थित एक मैरिज गार्डन में विवाह कार्यक्रम हो रहा था। दांपत्य जीवन में बंधने जा रहे जोड़े को आशीर्वाद देने बड़ी संख्या में मेहमान पहुंचे थे। सुबह फेरों, सिंदूर दान और पैर पूजन के लिए दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे थे। तभी अचानक दूल्हे को बेचौनी महसूस होने लगी। देखते ही देखते वह दुल्हन की गोद मे गिर पड़ा। 


डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
इस घटना से दोनों पक्ष घबरा गए और फौरन दूल्हे को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार मूल रूप से सागर के जैसीनगर तहसील का रहने वाला है।


दूल्हे की चिता जलती देख छलक पड़े लोगों के आंसू
मृतक की उसी दूल्हे के परिधानों में अंतिम यात्रा निकली गई और अंतिम संस्कार किया गया। यह  ह्रदय विदारक क्षण देखकर हर किसी के आखों से आंसू छलक पड़े। किसने सोचा था कि जो हर्षित नए जीवन मे प्रवेश करने जा  रहा था, अगले ही पल लोगों को उसकी चिता जलता हुआ देखेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE