नीमच। स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को टाउनहाल नीमच में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिह परिहार एवं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के हाथों आवासीय भू-अधिकार, अभिलेख(सम्पत्ति कार्ड) पाकर ग्राम धनेरिया कला के ग्रामीण राजेश राठौर एवं देवीलाल पटेल काफी खुश नजर आ रहे है।
लाभार्थी राजेश राठौर का कहना है , कि आवासीय जमीन का पहले अधिकार अभिलेख नहीं होने से मालिकाना हक को लेकर परिवार में विवाद होते थे, अब स्वामित्व योजना में उन्हें सम्पत्ति कार्ड मिल गया है, इससे विवादों से मुक्ति मिल जाएगी और बैंक से ऋण भी आसानी से मिल सकेगा।
ग्राम धनेरिया कलां के सरपंच देवीलाल पटेल को भी स्वामित्व योजना के तहत आवासीय भू-अधिकार अभिलेख पत्र मिला है , उनका कहना है, कि अधिकार अभिलेख मिल जाने से गांवों में आबादी जमीन के, मकानों के, मालिकाना हक को लेकर आपसी विवाद का समाधान हो जाएगा। गांव में आपसी सदभाव बना रहेगा। ग्राम बरूखेडा के मांगीलाल माली भी मकान की जमीन का भू अधिकार पत्र मिल जाने से काफी खुश है। पहले भू-अधिकार अभिलेख नहीं होने से आपसी विवाद होते थे, जो अब खत्म हो जाएंगे। सभी लाभार्थी सम्पत्ति कार्ड (अधिकार अभिलेख) मिलने पर प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को धन्वाद देते हुए उनका आभार व्यक्त कर रहे है।