मंदसौर। जिले की प्रभारी मंत्री एवं महिला बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया कल प्रातः झाबुआ से प्रस्थान कर मंदसौर आएंगे। तय कार्यक्रम अनुसार प्रातः 10.45 बजे दलोदा आगमन होगा एवं प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात दोपहर 12.10 बजे संत रोटीराम महाराज कदम आश्रम, गौशाला, बेहपुर, चांदीखेडी, खजुरिया सारंग के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1.45 बजे बेहपुर से मंदसौर सर्किट हाउस प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2.30 बजे मंदसौर सर्किट हाउस से नारायणगढ के लिये प्रस्थान करेंगे। नारायणगढ में 1 करोड़ 69 लाख से निर्मित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भवन नारायणगढ़ का लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मंदसौर सर्किट हाउस के लिये प्रस्थान करेंगे। तत्पश्चात शाम 5रू30 बजे मंदसौर सर्किट हाउस से झाबुआ के लिये प्रस्थान करेंगे।
इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भवन नारायणगढ़ का लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री मनसुख मांडविया, खेल और युवा कल्याण एवं सहकारिता विभाग मध्य शासन के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे।