BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2025, 6:31 pm
KHABAR : श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय में वित्तीय जागरूकता पर ‘‘कौना-कौना शिक्षा’’ 02 दिवसीय सेमिनार सम्पन्न, छात्राओं ने उत्साह के साथ की सहभागिता, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय, नीमच में नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ सेक्यूरिटी मार्केट (NISM) द्वारा प्रायोजित वित्तीय जागरूकता पर दिनांक 16 एवं 17 जनवरी 2025 को 02 दिवसीय सेमिनार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनके डबकरा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। सेमिनार के मुख्य वक्ता NIS के प्रतिनिधि अनुराग सक्सेना ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वित्तीय जागरूकता का अर्थ आम व्यक्ति एवं निवेशकों को निवेश से जुड़ी नवीनतम जानकारी देकर उन्हें वित्तीय रूप से जागरूक करना है।  सक्सेना ने निवेश के विभिन्न तरीकों को सरल भाषा में समझाते हुए वर्तमान में बढ़ते हुए वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के विभिन्न तरीकों के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने प्रतिभूति बाजार, प्रायमरी मार्केट, सेकण्डरी मार्केट, डी.मेट अकाउन्ट, ऑनलाईन ट्रेडिंग, म्यूचुअल फण्ड, एस.आई.पी. आदि के बारे  में विस्तार से जानकारी दी। 
सेमिनार में अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. पीसी रांका ने बताया कि निवेश जागरूकता कार्यक्रम से निवेशकों को निवेश से जुड़े सही फैसले लेने में मदद करने के साथ  निवेशकों को निवेश से जुड़े धोखों से बचाया जाता है। एक्समार्ट निवेशक निवेश के जोखिम और लाभ को समझने के बाद सही दिशा में निवेश करने का निर्णय लेता है। 
वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. अलकेश जायसवाल ने बताया कि वित्तीय जागरूकता से वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलने के साथ एक जिम्मेदार उपभोक्ता बनने में मदद मिलती है। सेमिनार में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्राओं के साथ वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ0 एम0एस0 सलूजा, अतिथि विद्वान डॉ- रेखा पंवार एवं कु0 माधुरी सोनी उपस्थित थी। सेमिनार के प्रारम्भ में डॉ0 जायसवाल ने मुख्य वक्ता अनुराग सक्सेना का परिचय देते हुए स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. पीसी रांका ने किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE