मनासा। विधानसभा में डीबीएल कम्पनी की मनमानी से पिछले 2 माह से हाडी पिपलिया पंचायत के सामने से लगाकर पूरे गांव के रोड़ को खोदकर चले गए जो 2 माह से ऐसा ही पड़ा हुआ है, जिससे आमजन को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। अगर 3 दिन के अंदर रोड सही नहीं किया गया तो 3 दिन बाद सड़क जाम कर डीबीएल की आने जाने की सभी गाड़िया ट्राले डंपर बन्द किये जायेंगे, जिसकी समस्त जवाबदरी प्रशासन की रहेगी।