BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2025, 7:54 pm
KHABAR : एमपी का यह जिला अब ग्राम-ग्राम में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में आत्मनिर्भर होने की दिशा में बढ़ रहा है आगे, ग्रामीण परिवारों की जिंदगी में दिखने लगा बदलाव, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिला अब ग्राम-ग्राम में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गॉवों में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों की जिंदगी में बदलाव नजर आने लगा है। जिले में स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल आपूर्ति से घर बैठे उपलब्ध होने से कई सारी समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसी कड़ी में देवास जिले में विकासखण्ड कन्नौद के ग्राम बुरूट अब आत्मनिर्भरता की श्रृंखला में शामिल हो चुका है।

कन्नौद विकासखंड के ग्राम बुरूट में 376 परिवार है जिसमें 1639 जनसंख्या निवास करते है। ग्राम में एक ऐसा समय था जब ग्राम में पानी की बहुत समस्या थीं, पानी दूरस्थ कुंओं, पुरानी पानी की टंकी और ट्यूबवेल से लाना पड़ता था, परंतु बहुत से निर्धन परिवार ऐसे थे जिनके पास परिवहन का कोई भी साधन नहीं था वे पैदल खुद पानी भरकर लेकर आते थे। इस कार्य में सबसे ज्यादा महिलायें प्रभावित होती थी प्रायः महिलायें सिर पर एवं कमर पर बर्तन लेकर पानी भरा करती थी। जिससे उन्हें एक ओर जहॉ अत्यधिक शारीरिक श्रम करना पड़ता था, वहीं दूसरी ओर उन्हें बिमारीयों का सामना करना पड़ता था। उनका ज़्यादा समय पानी भरने में ही निकल जाता था इसलिए महिलाये समय पर मजदूरी भी नहीं जा पाती थी और बच्चों को स्कूल भी नहीं भेज पाती थी।
वर्तमान में ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना आने के पश्चात 376 घरों को निर्धारित प्रेशर से नियमित, शु़द्ध एवं पर्याप्त पानी मिल रहा है। ग्राम पंचायत में 1 लाख लीटर एकत्र करने की क्षमता का सम्पवेल एवं 2000 मीटर जल वितरण नलिकाओं को बिछाया गया। पाइप लाइन के माध्यम से ग्रामवासियों को प्रत्येक घर में पानी मिल रहा है।
ग्राम के सरपंच आशा पति राजु जाट ने बताया कि ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत      नल जल योजना के प्रारंभ होने से गॉव के हर घर में मिल रहा नल से जल। उन्होंने बताया कि ग्राम में पानी की विकराल समस्या थी, ग्रामवासीयों को ग्राम से दूरस्थ कुंओं और ट्यूबवेल से लाना पड़ता था। ऐसे में पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिये भी बहुत परेशानी का सामना करना पडता था। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जब योजना का काम शुरू किया तो लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रयासों से गॉव के हर घर में नियमित, पर्याप्त एवं साफ पानी मिल रहा है। इसके लिये मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद देता हूं।
ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम में नल जल योजना के पहले हमें ठंड, गर्मी और बरसात सभी मौसम में पानी के लिये दूर तक जाना पडता था और पानी भरने का सारा काम महिलाओं द्वारा ही किया जाता था। इतनी दूर से सिर पर एवं कमर पर घड़ा उठाकर लेकर आने से बड़ी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता था एवं जिसमें उनका काफी समय भी बर्बाद होता था, परंतु आज हम बहुत खुश है कि हमारे घरों में नल से पानी मिल रहा है।
नवनीत मेढ़ा (सहायक यंत्री उपखण्ड बागली) ने बताया गया कि ननासा ग्राम जहां तक पहुंच बनाना और वहां काम करना बहुत ही मुश्किल रहा कठिन प्रयासों से कार्य में सफलता मिली और ग्रामवासियों के घर नल से जल पहुंचाया गया। वर्तमान में प्रत्येक ग्रामवासियों को नल से नियमित 55 लीटर प्रति व्यक्ति के मान से नियमित एवं शुद्ध पानी प्रतिदिन मिल रहा है। ग्राम में महिलाओं में खुशी का माहौल देखते ही बनता है। ग्राम में नल जल योजना के संचालन एवं नियमित क्रियान्वयन के लिये जलकर की व्यवस्था ही पंचायत द्वारा जल्द ही की जाएगी। साथ ही ग्राम की 05 महिलाओं को जल परीक्षण प्रशिक्षण भी विभाग द्वारा दिया गया है जो आगे चलकर समय-समय पर जल का परीक्षण कार्य करेगी। विभाग के कार्य पालन यंत्री, सहायक यंत्री, जिला सलाहकार एंव विकासखण्ड समन्वयक के माध्यम से समय-समय पर योजना का निरक्षण किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE