खरगोन। कांग्रेस वरिष्ठ नेता सांसद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार देरशाम मुख्यालय पहुंचे। सिंह विधायक केदार डावर के गृहग्राम में होने वाले इंदल समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। शाम करीब 6 बजे वे डायवर्सन रोड स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। यहां मीडिया से मुलाकात के दौरान श्री सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से सामंजस्य नही बैठा पाने के सवाल पर कहा कि जीतू पटवारी से मेरा समन्वय है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी चुनाव लडती है, मजबूती से विचारधारा के आधार पर लडती है। प्रयागराज कुंभ में जाने की बात पर कहा कि अपनी आस्था का है प्रश्न। भोपाल केश कांड पर फिर उठाये सवाल, एक सिपाही के यहॉ नही मिल सकती है करोडो की राशि। उन्होंने कहा अरूण यादव के ट्वीट कर उठाये 10 सवाल पर सीएम डॉ मोहन यादव को देना चाहिए ध्यान। इस दौरान पूर्व विधायक रवि जोशी भी मौजूद थे। श्री सिंह पूर्व विधायक परसराम डंडीर के निवास पर भी पहुंचे। यहां से मोहन टाकीज पहुचने पर मुस्लिम समाज के लोगो ने मंच लगाकर स्वागत किया। इसके बाद वे भगवानपुरा के विधायक केदार डाबर के गांव सांघवी में इंदल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।