BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2025, 10:16 am
KHABAR : प्रियदर्शिनी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरावा में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट संपन्न, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। प्रियदर्शिनी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरावा में 12 से 14 जनवरी तक तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का भव्य आयोजन हुआ। इस आयोजन में छात्रों ने उत्साह और जोश के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. नितिन मिश्रा के प्रेरणादायक उद्घाटन भाषण से हुआ। उन्होंने छात्रों को खेलों के महत्व और उनके व्यक्तित्व विकास में योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद खेल प्रतिस्पर्धाओं का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, भाला फेंक, रस्साकस्सी, गोला फेंक, कबड्डी और क्रिकेट जैसे रोमांचक खेल शामिल थे।


तीन दिनों तक चले इस आयोजन में छात्रों ने न केवल व्यक्तिगत प्रदर्शन में उत्कृष्टता दिखाई, बल्कि टीम वर्क और खेल भावना का भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में हर वर्ग के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी मेहनत व लगन से सभी का दिल जीता।


समापन समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. नितिन मिश्रा ने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, स्पोर्ट्स मीट जैसे आयोजन न केवल छात्रों की शारीरिक और मानसिक विकास में मददगार होते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी प्रोत्साहित करते हैं। हमें अपने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व है।


इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों और छात्रों की टीम ने मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्पोर्ट्स मीट का समापन उत्साहजनक माहौल और विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। यह आयोजन छात्रों के लिए न केवल मनोरंजन का साधन बना, बल्कि उनके जीवन में नई ऊर्जा का संचार भी किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE