मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे खानपुरा से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे संत श्री रोटीराम जी महाराज कदम आश्रम, गौशाला, बेहपुर, चांदीखेडी, खजुरिया सारंग के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 3 बजे नारायणगढ में 1 करोड़ 69 लाख से निर्मित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भवन नारायणगढ़ का लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उसके पश्चात स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम मंदसौर में करेंगे।