BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2025, 11:19 am
KHABAR : सत्र 2025-26 हेतु 80 सीटों के लिए नवोदय चयन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, 10 परीक्षा केंद्रों पर हजारों विद्यार्थियों ने आजमाया भाग्य, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के प्राचार्य शांतिलाल तेली ने बताया कि सत्र 2025-26 हेतु 80 सीटों के लिए 18 जनवरी 2025 को नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा रतलाम जिले के आलोट, बाजना और जावरा विकासखंड के विभिन्न 10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक और सफलता पूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 2967 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2477 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 490 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
आलोट विकासखंड के 1065 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 964 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 101 अनुपस्थित रहे। बाजना विकासखंड के 1021 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 823 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 198 अनुपस्थित रहे। जावरा विकासखंड के 881 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 690 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 191 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए प्राचार्य शांतिलाल तेली, उपप्राचार्य सुचिता खुराना, जिला शिक्षा अधिकारी नामित सुधीर गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी आलोट, जावरा, बाजना, खंड शिक्षा अधिकारी आलोट, जावरा, बाजना और परीक्षा प्रभारी मनोज कुमार जोशी ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और परीक्षा की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ और सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, जिससे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। परीक्षा के संचालन में सभी कर्मचारियों, केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों और कक्ष निरीक्षकों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और सभी निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE