उज्जैन। रविवार को कोठी रोड पर राहगीरी उत्सव का रंगारंग आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया। हल्की ठंड के बीच सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोग शामिल हुए।
करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में फैले इस आयोजन में विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई मंच स्थापित किए गए, जहां योग, डांस, पारंपरिक खेल, गायन-वादन और नुक्कड़ नाटक जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छोटे बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव और नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 5 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहगीरी का शुभारंभ किया था। शीत ऋतु में आयोजित यह उत्सव स्वास्थ्य की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। लोगों ने मॉर्निंग वॉक के साथ-साथ पारंपरिक खेलों का भी आनंद लिया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भरा रहा। राहगीरी के आयोजन में योग, डांस, पारंपरिक खेलों के साथ गायन-वादन, नुक्कड़ नाटक जैसे सांस्कृतिक आयोजन भी हुए। इसके लिए राहगीरी के मंच से बच्चों से लेकर युवा ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई जगह शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति छोटे-छोटे बच्चों द्वारा दी गई। राहगारी में शामिल होने आए लोगों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान पुराने पारंपरिक खेल भी खेले।