भोपाल। हिंदू उत्सव समिति की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री राम मंदिर गुरूबक्स की तलैया में आयोजित की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष पद के लिए अप्रैल 2025 में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही, नई सदस्यता के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जनवरी 2025 कर दिया गया है।
समिति के महामंत्री शरण खटीक ने बताया कि संतोष साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संविधान संशोधन से जुड़े 5 महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। हालांकि, इन विषयों को साधारण सभा में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया, क्योंकि ये मुद्दे साधारण सभा के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
बैठक में समिति के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें नारायण सिंह कुशवाह, पंडित ईशदयाल शर्मा, एडवोकेट संजय गुप्ता, कैलाश साहू, देवेंद्र बना, खेमचंद राठौर, सुरेश साहू और महेंद्र सिंह ठाकुर प्रमुख थे। समिति के वर्तमान अध्यक्ष ने चुनाव की घोषणा करते हुए संगठन के भविष्य की रूपरेखा पर भी चर्चा की।