देवास। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आनंद उत्सव 2025 का आयोजन 14 से 28 जनवरी के मध्य किया जा रहा है। आनंद विभाग द्वारा जिले की नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में नागरिक गण उत्साह से सहभागिता कर रहे हैं। आनंद उत्सव अंतर्गत आयोजित खेलों में सहभागिता करने वाले नागरिकों ने कहा कि इस प्रकार के खेलों से हमें आनंद का अहसास हुआ है और हमें अपने पुराने दिन याद आने लगे हैं। नागरिकों ने कहा कि इस प्रकार के खेलों से हमें नई ऊर्जा मिली है।
समन्वयक आनंद विभाग डॉ. समीरा नईम ने बताया कि यह उत्सव नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के महिला एवं पुरुषों में आनंद की अनुभूति दिलाने के लिए आयोजित किया जाता है। आनंद के इस कार्यक्रम में कबड्डी, कुर्सी दौड़, नींबू रेस, रस्सी खींच, बोरा दौड़ एवं अन्य पारम्परिक खेलों के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को शामिल किया गया हैं। आनंद उत्सव को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में स्थित ग्राम पंचायतों को कलस्टर में विभाजित किया गया है। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आनंदकों की सहभागिता भी सक्रिय रूप से रहेगी। आनंद उत्सव में बुजुर्गों, युवाओं, बच्चों, महिलाओं प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का दिखा रहे हैं कौशल
जिले भर में आयोजित आनंद उत्सव के प्रति बच्चों, बुजुर्गों, महिलओं एवं युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। आनंद उत्सव में बुजुर्गों, युवाओं, बच्चों, बालिकों, महिलाओं ने उत्साह खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं तथा खेल प्रतिभा का कौशल दिखा रहे हैं। आनंद उत्सव में भाग लेने के पश्चात उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। देवास जिले में कुल 284 स्थानों पर आनंद उत्सव का आयोजन किया जाएगा।