खरगोन। कसरावद तहसील के ग्राम पीपलगोन में हर साल 18 जनवरी को ब्रह्मा बाबा की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन हमारे ब्रह्मा दादा श्री लेखराज जी ने अपना सांसारिक शरीर छोड़कर ईश्वर की गोद ली थी। तथा सभी ब्रह्मा कुमारीज विश्वविद्यालय के सेंटरों पर संपूर्ण जनवरी माह में योग भट्टी रखी जाती है जिसमें निर्विघ्न रूप से योग का दान दिया जाता है। यह जनवरी माह को मेडिटेशन के लिए विशेष माना गया है स केंद्र पर ज्ञान सुनने वाली माता बहनों तथा भाइयों को बाबा की मुरली सुनाई गई तथा ब्रह्म बाबा के बारे में विशेष जानकारी दी गई की जब आप दूसरों के दुःख के विषय में सोचते हैं और जब आप दूसरे किसी जीव का भला कर रहे होते हैं तब आप ईश्वर का कार्य कर रहे होते हैं और तब ईश्वर आपके साथ होते हैं क्योंकि परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
ब्रह्मा कुमारीज केंद्र पर ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन वर्षा बहन साधना बहन सीमा बहन खुशी बहन बबली बहन तथा भाइयों में विकास भाई बाबू दादा भाई सभी उपस्थित थे स विशेष अतिथि के रूप में कसरावद जनपद सदस्य भाई महेश सेन भी उपस्थित थे। ज्ञान सुनने के बाद बाबा को भोग लगाने के बाद सभी भाई बहनों को भोग वितरित किया गया स केंद्र का संपूर्ण वातावरण अलौकिक था।