BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2025, 1:09 pm
KHABAR : नीमच जिले में मौसम का बदला मिजाज, सुबह तक छाया रहा घना कोहरा, वाहन चालकों को हुई आवागमन में भारी परेशानी, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। विगत 10-15 दिनों से पश्चिमी विक्षोप के चलते मौसम के बदलते मिजाज के कारण ठिठुरन भरी ठंडी हवाओं एवं घने कोहरे ने नव वर्ष का स्वागत किया है। घना कोहरा छाया रहने से अफीम, जीरा, धनिया, जीरा, अजवाइन, अफीम, लहसुन, मटर आदि  फसलों को नुक़सान हो रहा है तो वहीं शेष गेहूं और चने की अन्य रबी सीजन की फसलों को अधिक फायदा होगा, घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वैसे कुछ दिनों से सुबह-सुबह क्षेत्र में घना कोहरा देखने को मील रहा है। सुबह से ही सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी, लोग अपने रूटिन कामों के लिए भी घरों से देरी से निकल रहे हैं। विगत 10-15 दिनों से चल रही हल्की ठिठुरन भरी ठंडी हवाओं के कारण गलन ज्यादा महसूस होने लगी है। घने कोहरे के कारण मजदूरी एवं अन्य दैनिक कार्यों के लिए देर से निकल रहे सूरज जिसके कारण कामों में भी लेट होना पड़ रहा है। सड़कों पर प्रातः 10 बजे बाद भी छुटपुट वाहन चलते नजर आए। धुंध के कारण वाहन चालकों ने हेड लाइटें चलाकर अपने गंतव्य पर पहुंचना पड़ा। 
किसान देवीलाल पाटीदार ने बताया कि अफीम और जीरा, अजवाइन, धनिया, लहसुन, मटर आदि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अफीम, लहसुन, मटर की फसल को काली एवं सफेद मस्सी का रोग हावी होगा वहीं घना कोहरा छाया रहने से नुकसान है तो वहीं अन्य रबी की फसले गेहूं और चने की फसलों में काफी फायदे बंद है। इस ठिठुरन भरे कोहरे एवं सर्द हवाओं के कारण हर कोई गर्म ऊनी कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए तो कोई अलाव जलाकर तथा चाय की दुकानों पर चाय की चुस्की लेते ठंड से बचने का उपाय करते दिखाई दिए। 
डॉक्टर आशीष कुमार झातरिया ने बताया कि यह मौसम दमा सांस के रोगियों के लिए बहुत ही घातक है जितना इस मौसम से बचकर रह सकते हैं उतना बचकर रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE