सनावद। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह निजी प्रवास के चलते सनावद पहुंचे जहां खरगोन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मीडिया से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने बताया कि वह निजी आयोजन में खरगोन आए थे तथा भोपाल जाते समय वह सनावद अल्प समय के लिए रुके। सनावद में पहले पूर्व सांसद स्वर्गीय ताराचंद पटेल से उनका स्नेह था वही स्नेह अब नरेंद्र पटेल के साथ है, मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बताया कि बड़वाह विधानसभा में विधायक व भाजपा नेताओं के द्वारा शासकीय भूमियों पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है इसके संबंध में उन्होंने कार्यवाही करवाने की बात कही है।
कांग्रेस नेता नरेंद्र पटेल ने बताया कि दिग्विजय सिंह जी का यह निजी प्रवास था उन्होंने कार्यकर्ताओं को फर्जी मतदाताओं के नाम कटवाने व पीडब्ल्यूडी के शासकीय भूमि पर भूमाफिया द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के संबंध में चर्चा की है पटेल ने बताया कि स्थानीय अधिकारी पूरी तरह ही कैसे निष्क्रिय है इतना समय बीत जाने के बाद भी वह पीडब्ल्यूडी की जमीन का सीमांकन तक नहीं कर पा रहे हैं।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष चौधरी, संतोष बाकलीवाल, नकुल पटेल मोहन मलगाया, शोभाग पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे।