BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2025, 2:07 pm
KHABAR : जबलपुर में डिप्टी सीएम शुक्ला का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस का इतिहास संविधान का अपमान करने का, राहुल-केजरीवाल पर साधा निशाना, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। रविवार को जबलपुर दौर पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा को महज राजनीतिक स्टंट बताते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास संविधान का अपमान करने और इसे अपने फायदे के लिए तोड़-मरोड़ कर पेश करने का रहा है।


डिप्टी सीएम शुक्ला ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके बयानों को उनकी पार्टी के लोग ही गंभीरता से नहीं लेते। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए उन्होंने दिल्ली शराब घोटाले का जिक्र किया और कहा कि उनकी ईमानदारी के दावों की पोल खुल चुकी है। उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केजरीवाल के राजनीतिक करियर का अंत शुरू हो चुका है।


गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भाजपा को रोकने के लिए बना है और जल्द ही बिखर जाएगा। विकास कार्यों की बात करते हुए शुक्ला ने जबलपुर के कैंसर अस्पताल को आधुनिक बनाने की योजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जल्द ही कई आधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। जिससे यह एक आदर्श कैंसर केंद्र बन जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE