मंदसौर। 5 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी मंदसौर के 4 परीक्षा केंद्रों पर ए प्रमाण पत्र परीक्षा हुई संपन्न मल्हारगढ़, गरोठ, कयामपुर, और नीमच मैं परीक्षा ली गई मल्हारगढ़ परीक्षा केंद्र पर 87 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए जहां पर कमान अधिकारी कर्नल ज्योति प्रकाश द्वारा निरीक्षण किया गया । परीक्षा में एनसीसी एवं भारतीय सेना से संबंधित प्रश्न पत्र 350 नंबर की लिखित परीक्षा आयोजित की गई एवं 150 नंबर की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई । जिसमें ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट और हथियार प्रशिक्षण का प्रायोगिक परीक्षा लिया गया यह परीक्षा बटालियन सीनियर जेसीओ सूबेदार सुखबीर साहब, नायब सूबेदार जयराम बड़क, बीएचएम रामदास, हवलदार सागर, हवलदार विष्णु, हवलदार विकास मोरे, हवलदार योगीराज, आर्मी स्टाफ द्वारा सभी अलग-अलग केदो पर परीक्षा ली गई। सीएम राइस स्कूल मल्हारगढ़ परीक्षा केंद्र पर चीफ ऑफिसर वीरेंद्र कुमार तिवारी, सेकंड ऑफिसर ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया, सेकंड ऑफिसर धीरज शुक्ला, सेकंड ऑफिसर विक्रम शर्मा, सेकंड ऑफिसर विक्रम पटेल, थर्ड ऑफिसर कुलदीप सिंह चंद्रावत, थर्ड ऑफिसर विक्रम सिंह, समस्त केंद्र पर एनसीसी अधिकारी की उपस्थिति में परीक्षा संपन्न हुई।