BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2025, 2:31 pm
KHABAR : अतिथि शिक्षकों का आंदोलन शुरू, अंबेडकर मैदान में ज्यादा शिक्षक नहीं पहुंचे, शिक्षक भर्ती 2023 में आरक्षण की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षक और उनके संगठन रविवार को भोपाल के अंबेडकर मैदान में आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक के शेष पदों पर 50 प्रतिशत आरक्षण और काउंसलिंग सुनिश्चित की जाए।


संघ के महामंत्री अरुण गिरी ने बताया कि इस आंदोलन में अन्य संगठन भी शामिल हो रहे हैं।


आज सुबह 10 बजे शुरू हुआ आंदोलन, 1 बजे तक कम शिक्षकों की उपस्थिति के साथ चल रहा है। आयोजकों का कहना है कि और शिक्षक जुड़ेंगे और आंदोलन जारी रहेगा।


आंदोलन के बीच जबलपुर से अतिथि शिक्षक मंच के संभाग अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी मंच पर गर्मी की वजह से बेहोश हो गए।


प्रदर्शन से पहले निकली रूल बुक,इसलिए यहां नहीं आए ज्यादा शिक्षक
प्रदर्शन में शामिल हुए अतिथि शिक्षकों ने बताया कि सरकार की रूल बुक हमारे प्रदर्शन से 2 दिन पहले निकल गई है, इसके कारण हमारे अन्य आने वाले शिक्षकों पर इसका असर पड़ा है। वह इस कारण यहां नहीं आए। रूल बुक में आरक्षण की तो बात की गई है मगर बोनस अंकों की बात नहीं की गई। इस कारण 15-16 साल से पढ़ रहे अतिथि शिक्षक इसमें बाहर हो गए। इनकी प्रदेश भर में करीब 15 से 18000 के बीच संख्या है।


अतिथि शिक्षकों ने सरकार द्वारा जारी राज्य पत्र (रूल बुक) को नई व्यवस्था के प्रतीक के रूप में अंबेडकर मैदान के अंदर जलाया। पुलिस से काफी चर्चा करने के बाद इन्होंने यह राजपत्र अंबेडकर ग्राउंड के अंदर जलाया। इसके बाद अतिथि शिक्षकों का एक दल मुख्यमंत्री निवास पर जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE