BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2025, 3:32 pm
KHABAR : जिला पत्रकार संघ के बेनर तले श्रद्धांजलि सभा एवं पत्रकारों का महासम्मेलन का आयोजन कल कुंदनपुर में, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। जिले की पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय श्री यशवंत घोड़ावत की 11 वी पुण्यतिथि पर जिला पत्रकार संघ झाबुआ की इकाई पत्रकार संघ कुंदनपुर द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं पत्रकारों के महासम्मेलन का आयोजन 20 जनवरी सोमवार को जिले के ग्राम कुंदनपुर में किया जाएगा, जिला पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी, महासचिव अक्षय भट्ट एवं कुंदनपुर पत्रकार संघ अध्यक्ष राधेश्याम परिहार ने बताया कि आयोजन में अथिति के रूप में धार के वरिष्ठ पत्रकार प.छोटू शास्त्री, प्रख्यात कार्टूनिस्ट इस्माइल लहरी, कोदण्ड गर्जना न्यूज़ पेपर की चीफ एडिटर सुश्री शीतल राय, रतलाम से प्रेस रिपोर्टर सुश्री अदिति मिश्रा, झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।


विशेष अतिथि के रूप में कुंदनपुर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक देवरे, स्थानीय समाजसेवी निहालचंद पड़ियार व मदनलाल पांचाल  आयोजन में उपस्थित होंगे, जिला पत्रकार संघ के संरक्षक मनोज चतुर्वेदी, हरिशंकर पंवार, संजय भटेवरा, ठा. निर्भय सिंह ने बताया कि आयोजन में स्वर्गीय श्री घोड़ावत जी को श्रद्धांजलि देने के साथ वर्तमान दौर की पत्रकारिता की दिशा पर विचार विमर्श होगा। इसके साथ ही सर्वकालिक संघर्षशील पत्रकारिता सम्मान (जो मरणोपरांत आजीवन पत्रकारिता करने वाले पत्रकार के परिजनों को दिया जाएगा), आजीवन प्रखर पत्रकारिता व उदयमान पत्रकारिता पुरस्कार भी होगा।


इस वर्ष से स्व. श्री महेशचंद्र जानी की स्मृति में सर्वकालिक सक्रिय पत्रकार पुरूस्कार भी दिया जाएगा, क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालो का सम्मान किया जाएगा, कार्यक्रम 20 जनवरी सोमवार को श्री विष्णु विद्या विहार स्कूल कुंदनपुर में प्रात 11 बजे से आयोजित होगा, आयोजन समिति के गोविंदसिंह ठाकुर, केशवसिह ठाकुर, अन्तिमसिह ठाकुर, कृष्ण पालसिंह ठाक़ुर ने सभी पत्रकार साथियों से आयोजन में पधारने के लिए निवेदन किया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE