BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2025, 11:09 am
KHABAR : नीमच में सडक सुरक्षा माह- 2025 परवाह थीम पर दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में 10 प्रतिशत तक कमी लाने का प्रयास, लापरवाह वाहन चालकों को वसूला जुर्माना, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय , भारत सरकार द्वारा संपूर्ण मप्र में दिनांक 01-01-25 से 31-01-25 तक “ सडक सुरक्षा माह -2025 परवाह ”  थीम अंतर्गत सडक  दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में 10 प्रतिशत तक कमी लाने के उददेश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है साथ ही लगातार चालानी कार्यवाही की जा रहा है।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पु‍लिस अधीक्षक की अभिषेक रंजन के निर्देशन में सूबेदार सोनू बडगुर्जर एवं यातायात टीम सउनि अशोक मोड, सउनि ब्रजेश परिहार, सउनि चंद्रप्रकाश सांखला, सउनि पीडी डोडीयार, प्रआर गोपाल सोनी, प्रआर सुभाष परमार, प्रआर प्रताप पटेल, आर क्रष्ण कुमार सैनी, सैनिक प्रितम कुमार द्वारा यातायात जागरूकता के अंतर्गत शहर के दक प्लाजा, स्पेंटा पेट्रोल पंप , मंगलम रिसोर्ट पर चालानी कार्यवाही हेतु चैकिंग टीम लगाई जिसमें चालानी कार्यवाही के दौरान वाहन चालको को यातायात नियमों का पालन करने एवं हेलमेट पहनने की सलाह दी गई एवं यातायात नियमो का पालन करने हेतु जागरूक किया गया । साथ ही चालानी कार्यवाही के दौरान हेलमेट, सीट बेल्टव, तीन सवारी, ब्लैजक फिल्मा आदि शिर्षो में चालानी कार्यवाही की गई । 
बस स्टैण्ड पर वाहन चैकिंग के दौरान लगभग 10 बसो को चैक किया गया जिसमे बसो के परमिट, फिटनेस आदि कागजात चैक किये गये तथा बसो में फस्टटेड बॉक्सं, इमरजेंसी गेट, महिला सीट , ड्रायवर वर्दी आदि चैक किये गये एवं 05 बसो मे कमी पाये जाने पर चालानी कार्यवाही की गई । बस चालको एवं परिचालको को यातायात नियमो का पालन करने हेतु पाबंद किया गया। चालानी कार्यवाही के दौरान कुल चालान 37 बनाये जाकर समन शुल्कक 16100 रूपये की राशि वसूल की गई।

अपील -  यातायात पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने एवं सीट बेल्ट लगाकर निर्धारित गतिसीमा का पालन करने एवं शहरवासियों से अपील की गई की अपने नाबालिग बच्चो  को वाहन चलाने नही देवे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE