BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2025, 11:59 am
BIG REPORT : पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर 32 लाख की ठगी, पीड़ित की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। शहर में पेट्रोल पंप खुलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 32 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। गढ़ा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप खुलवाने का झांसा देकर आरोपी ने जमीन मालिक से 32 लाख रुपए ऐंठ लिए। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी पेट्रोल पंप नहीं खुला तो पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी जिसके बाद आरोपी ने रकम लौटाने में आना कानी करने लगा। लिहाजा पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। दया नगर निवासी राकेश चौबे ने बताया कि साल 2022 में राकेश शर्मा को पेट्रोल पंप खोलने के लिए 32 लाख रुपए दिए थे। काफी समय बाद भी उनका पेट्रोल पंप नहीं खुला तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे।आरोपी द्वारा पैसे नहीं देने पर उन्होंने इस मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


32 लाख का चेक और 12 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर
पीड़ित राकेश चौबे के अनुसार उसने पेट्रोल पंप खोलने के लिए आरोपी राकेश शर्मा को 20 लख रुपए का चेक और 12 लख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए थे, पैसे देने के बाद जब पीड़ित ने राकेश शर्मा से पंप खुलने की बात पूछी तो उसने अनुमति मिलते ही पेट्रोल पंप खुलने की बात कहने लगा। लेकिन जब पीड़ित ने अपने लेवल पर सारी छानबीन की तो उसे पता चला कि पंप खुलवाने के नाम पर उससे ठगी की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE