देवास। मक्सी रोड स्थित मंडी के पास बने ओवरब्रिज और रामनगर क्षेत्र में बनाए गए ओवरब्रिज को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आज सोमवार को औद्योगिक थाने में एक ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा देवास में दो ब्रिज स्वीकृत कराए गए थे लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद दोनों ब्रिज का मूल स्वरूप और स्थान परिवर्तित किया गया। जिसके चलते यहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं लोगों की जान जा रही है और यह ओवर ब्रिज अनउपयोगी हो गए हैं। इसको लेकर हमारे मांग है कि इसकी जांच की जाए और जो भी इसमें दोषी हो उस पर प्रकृरण दर्ज किया जाए और उचित कार्रवाई किया जाए।