मंदसौर। जिले में पिछले दो दिनों से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है। सोमवार की सुबह खिली धूप और साफ आसमान ने लोगों को और राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए न तो कोहरे और न ही शीत लहर का कोई अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में ठंड का जो असर दिख रहा है, वह बर्फीली हवाओं के कारण है। विशेष रूप से प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में रात्रि के तापमान में अधिक गिरावट देखी जा रही है। रविवार को जेट स्ट्रीम हवाएं 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं और सोमवार को भी इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है।