BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2025, 1:50 pm
BIG NEWS : कांग्रेस में गुटबाजी कैंसर की तरह, पीसीसी चीफ जीतू बोले- कैंसर को खत्म करना होगा या फिर हमें खत्म होना पड़ेगा, पढे़ खबर

Share On:-

धार। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू में आगामी 27 जनवरी को होने वाले कांग्रेस के जय बापू ,जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान करने पहुंचे धार जिले के धरमपुरी पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुटबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी गुटबाजी को कैंसर बीमारी की तरह बताया है। दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं से महू पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज धार जिले के धरमपुरी पहुंचे थे जहां उन्होंने बाइक रैली निकाली।


एक निजी गार्डन में हुई बैठक में राहुल गांधी की अध्यक्षता में महू में 27 जनवरी होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। जीतू पटवारी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के हर विभाग की एक डायरी है जिसमें भाजपा का नाम है। यदि नरेंद्र मोदी सरकार उन डायरियों की निष्पक्ष जांच करें तो आधे से ज्यादा मंत्री जेल की सलाखों के पीछे होगा। वहीं 2025- 26 की शराब की नई नीति पर कहा कि धार्मिक क्षेत्र में मुख्यमंत्री शराबबंदी कर उसे वैध करने वाले हैं। अवैध शराब खुद बेचेंगे एवं व्यापारी पर भी उनके लोग करेंगे जिसमें सरकार उनकी मदद करेंगी। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपनी ही कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी को कैंसर बीमारी की तरह बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE